हरदोई: मण्डलयुक्त ने जिला अस्पताल में बने एनआरसी और पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल का किया निरीक्षण
Hardoi, Hardoi | Dec 13, 2024 मण्डलयुक्त रोशन जैकब ने जिला अस्पताल में बने एनआरसी और पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण किया।सबसे पहले मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल में बने एनआरसी को देखा। यहाँ उन्होंने भर्ती बच्चों की माताओं से संवाद किया तथा बच्चों को पुचकारा। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों एनआरसी में सुविधाओं के बेहतरीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।