हरदोई: बेहटा गोकुल के उमरौली निवासी व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने के मामले में ASP मार्तण्ड प्रकाश ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Dec 14, 2024 ASP मार्तण्ड प्रकाश ने बताया बेहटा गोकुल उमरौली निवासी प्रवीण कुमार वाजपेयी द्वारा आत्महत्या के मामले में जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी द्वारा कुछ आरोप लगाकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया है। प्रार्थना पत्र में लगाये गए आरोपों की जांच अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी को इस निर्देश के साथ दी गयी कि वह 2 दिवस में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करें।