हुसैनाबाद: 37 अखाड़ों के साथ भव्य रामनवमी शोभायात्रा, हुसैनाबाद भक्ति में डूबा
हुसैनाबाद में रामनवमी पर शनिवार दोपहर 1:00 बजे से भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली। 37 लाइसेंसधारी अखाड़ों की सहभागिता से पूरा शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। नागपुरी लोक गायिका अनुप्रिया अनीता और भजन गायक सोनू अरोड़ा ने अपनी प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बना दिया। आकर्षक झांकियों, ध्वज और पारंपरिक वेशभूषा ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा