बुलंदशहर: गुलावठी पुलिस की शातिर गौकश गैंगस्टर बदमाशों से मुठभेड़, 2 बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, अवैध असलहा व कारतूस बरामद
गुलावठी पुलिस गांव मोहना में आईटीआई कॉलेज के पास संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चैकिंग में कर रही थी। तभी एक बाइक पर 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये, जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रुके तथा बाइक को तेजी से मोड़कर गांव ईसेपुर की तरफ भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख