रामनगर में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों, समाजों और वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया।