सहराई में एक बाइक चालक द्वारा 49 वर्षीय व्यक्ति में टक्कर मारने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार जाकलौन, ललितपुर निवासी मानसिंह अहिरवार उम्र 49 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सहराई में निर्माणाधीन टोल टैक्स के पास मंगलवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे बाइक चालक ने लापरवाही से बाइक चला कर उसमें टक्कर मार दी।