वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी की जीत की हुई हैट्रिक, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र
लोकसभा सीट का चुनाव परिणाम आ गया है। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव जीते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीत का मार्जिन इस बार 2014 और 2019 से कम रहा। जबकि कांग्रेस से अजय राय चुनाव हार गए तो दूसरी तरफ उनके वोटों में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है। 30 राउंड की काउंटिंग में प्रधानमंत्री मोदी को 6 लाख से अधिक वोट मिले हैं।