सिराथू: कोखराज इलाके में लाखों रुपए की चोरी, परिवार बेटे का इलाज करवाने के लिए अस्पताल में था
कोखराज इलाके के वार्ड नंबर 24 की रहने वाली कमला देवी के घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की है।इस बात की जानकारी बृहस्पतिवार को उन्हें मिली तो प्रयागराज से अपने घर पहुंची।बताया कि लाखों रुपए के गहने और हजारों रुपए कैश थे जो चोरी हो गए हैं।सामान बिखरा हुआ पड़ा था।घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे जिसका डीवीआर भी कर उठा ले गए हैं।पुलिस जांच में जुट गई है।