अरवल: एसपी इनामुल हक मैगनू ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 40 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन लौटाए
Arwal, Arwal | Feb 20, 2025 गुरुवार दोपहर 1:00बजे ऑपरेशन मुस्कान के तहत, अरवल पुलिस ने चोरी या गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटाने का अभियान चलाया है। इस पहल के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक डॉ इनामुल हक मैग्नू अपने कार्यालय कक्ष में सत्यापन के बाद 40 लोगों को उनके खोए या चोरी हुए मोबाइल फोनों को वापस किया गया। मौके पर खोए हुए मोबाइल प्रकार लोग काफी खुश दिखे।