वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर शनिवार दोपहर 1 बजे राजकीय महात्मा गांधी जिला अस्पताल, बांसवाड़ा में स्वदेशी संकल्प के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन गरिमा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति, एकता और स्वाभिमान की अनुभूति दृष्टिगत रही।पीएमओ डॉ. दिनेश माहेश्वरी ने उपस्थित रहे।