रामगढ़ पचवारा: रालावास में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन, बॉलीवॉल में रोहित व ऊंची कूद में सचिन रहे अव्वल
रामगढ़ पचवारा के झलकारी बाई युवती मंडल के द्वारा दो दिवसीय उपखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को रालावास सभागार में हुआ। ऊंची कूद में सचिन मीणा प्रथम,अनिल महावर द्वितीय,100 मीटर दौड़ में विष्णु चौहान प्रथम, सचिन मीणा द्वितीय,अरविंद तृतीय रहे। कबड्डी में ढोलावास व गौ सेवा समिति बिडोली के बीच हुआ, जिसमें ढोलावास की टीम एक अंक से विजयी हुई।