पूर्णिया में लोकआस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। रविवार को शाम के लगभग 5 बजकर 41 मिनट पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने के साथ ही छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जलाव्रत शुरू हो गया।छठ महाव्रत को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है। शहर से लेकर छठ घाट दुल्हन की तरह सजे हैं। 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा समापन