टीकारी के पौराणिक व विख्यात छठ घाट पंचदेवता में कार्तिक छठ के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हुई। जहां श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया। वही भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगरपरिषद सभापति मो. अजहर इमाम, कार्यपालक अधिकारी, SHO चंद्रशेखर प्रसाद के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद व सुरक्षा बल घाट पर मुस्तैद रहे।