चूरू: स्मार्ट मीटर के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जयपुर रोड़ स्थित डिस्कॉम कार्यालय का किया घेराव
Churu, Churu | Dec 18, 2025 राजस्थान सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर को लेकर जारी आदेशों के विरोध में गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोधपुर डिस्कॉम कार्यालय का घेराव कर स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान मौजूद रहे।