जिले के सरहदी क्षेत्र मदनपुर में बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के पास सुबह करीब 4 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। पुल से गिरते ही कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया। हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके