लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत केनुहट के पास देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान केनुहट निवासी अशोक मांझी और बरहट के मटिया निवासी रोहित मांझी के रूप में हुई है, जो रिस्ते में साढ़ू हैं। उक्त जानकारी बुधवार को 8 बजे दी गई। बताया गया कि दोनों बाइक से मटिया जा रहे थे तभी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।