रायबरेली: अहमदपुर बेहटा निवासी युवक ने नशीला पदार्थ मिलाकर ट्रैक्टर गायब करने का मामला दर्ज कराया, एसपी से लगाई गुहार
18 जनवरी शनिवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास थाना क्षेत्र गुरबक्श गंज के एक गांव की निवासिनी, पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने बताया है, कि मेरे पति ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। अज्ञात तीन लोगों के द्वारा ट्रैक्टर भाड़े पर ले जाकर पति को नशे की हालत में कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए हैं।