ईश्वरवारा स्थित परमहंस श्री राम मंगल दास सेवा ट्रस्ट आश्रम से बुधवार को गुरुदेव राममंगल दास के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूजन-आरती के बाद शुरू हुई यात्रा कई गांवों से होकर गुजरी, जहां “जय गुरुदेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। डीजे की भक्ति धुनों, गुलाल और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।