रामपुर बघेलान: इटौंरा में डॉ. अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा का अनावरण किया गया
रामपुर बाघेलान विधानसभा के ग्राम पंचायत इटौंरा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर विधायक विक्रम सिंह ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह, सदस्य अनिल साकेत, अजाक्स जिलाध्यक्ष रामकलेश साकेत, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल साकेत एवं पूर्व सदस्य रामपाल साकेत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।