अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी जोनी के मुताबिक उसका छोटा भाई अमित उनके साथ खेत में धान की कटाई करवा रहा था। तभी पड़ोस की एक महिला ने रिश्तेदार को बाइक से बागपत छोड़कर आने के लिए कहा तो वह बागपत चला गया। बताया कि वापस लौटते समय जैसे ही वात्सायन पैलेस के निकट हाइवे पर पहुंचा तो वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर के साथ उसकी भिडंत हो गई।