आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज नगर पंचायत में श्रद्धालुओं द्वारा खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई । यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए । जिससे पूरा नगर श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा । रास्ते भर पुष्पवर्षा की गई और भक्तिमय माहौल बना रहा । वही क्षेत्र के श्रद्धालुओं में काफीउत्साह देखा गया।