कानऊ निवासी रोहतास कुमार को गैस सिलेंडर की आवश्यकता थी तो वह गैस एजेंसी पर सुबह सिलेंडर लेने पहुंचा। कई घंटे वह लाइन में लगा रहा लेकिन उन्हें मां की मौत के चलते गैस की किताब पर सिलेंडर नहीं मिल पाया। एजेंसी संचालक के द्वारा एक अधिकारी के पास भेज दिया। उनका आरोप है कि वहां उनकी बात ही नहीं सुनी गई और उनसे अभद्रता कर वहां से भगा दिया गया है।