समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, फैजाबाद अयोध्या में रविवार 5:00 बजे संत शिरोमणि रविदास जी एवं महान संत नरहरी दास सोनार जी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों संतों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के संघर्ष को तेज़ करने का संकल्प लिया।