अगर आप बाँधवगढ़ सड़क मार्ग मे रात सफर कर रहे हैं तो सावधान और सतर्क रहें,क्योंकि आएदिन सड़क मार्ग पर टाइगर की चहलकदमी बनी रहती है।23-24 दिसंबर की रात बाँधवगढ़ सड़क मार्ग मे फिर एक टाइगर सड़क पर चहलकदमी करते दिखा है।टाइगर को अचानक सड़क पर देख वाहन चालक के होश उड़ गए। टाइगर के सड़क पर चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया मे खूब वायरल हो रहा है।