लोहाघाट: विकास खंड लोहाघाट के भुमलाई गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जारी, कई लोग रहे मौजूद
मंगलवार को ऋषेश्वर महादेव मंदिर भुमलाई में आयोजित में पुरोहित प्रदीप पांडेय और भुवन चंद्र पांडेय ने विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। दोपहर दो बजे बाद कथावाचक ब्रजराज जोशी ने राजा परीक्षित और उनके श्राप की कथा, भगवान कृष्ण और विदुर की प्रेम कहानी के साथ माता कुंती की भक्ति पर प्रकाश डाला गया। मुख्य यजमान प्रकाश पुनेठा आदि रहे।