मुज़फ्फरनगर: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मुजफ्फरनगर में ट्रेक्टर प्रदर्शन, 5 घंटे में 60 किलोमीटर लम्बा रहा जाम
किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चे ने आवाहन किया गया था कि 26 फरवरी को सभी किसान अपने-अपने क्षेत्र के हाईवे पर ट्रैक्टरों की श्रृंखला बनाकर उनका मुंह दिल्ली की ओर खड़ा कर प्रदर्शन करेंगे। हाइवे पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक हजारो की संख्या में किसानो ने अपने ट्रेक्टरो को दिल्ली देहरादून राष्ट्रिय राजमार्ग पर आड़े तिरछे खड़े किये थे।