मुज़फ्फरनगर: रामपुर तिराहा पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर लगाया जाम
रामपुर तिराहा पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकट के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के द्वारा ट्रैक्टरों को हाईवे पर खड़ा कर जाम लगा दिया। जहां पर उनके द्वारा ट्रैक्टरों को दिल्ली की ओर खड़ा किया गया। और कहा कि जल्द ही पंजाब के किसानों की मांग नहीं मानी गई तो वह इन ट्रैक्टरों को दिल्ली बॉर्डर पर ले जाकर रोकेंगे।