हिसार: हांसी: सेफ्टी टैंक में मौत, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार, मालिक और पुत्रों पर FIR, एक करोड़ मुआवज़े की मांग
हिसार जिले में हांसी-दिल्ली रोड स्थित सागर रत्ना होटल में धनतेरस के दिन सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत के मामले में परिजनों ने कहा कि,जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, वे शव नहीं उठाएंगे। परिजनों ने सरकार से एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है।