देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर 26 दिसंबर से निकलेगी मशाल रैली
आगामी 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए मशाल (टॉर्च) अब उत्तराखण्ड के कोने-कोने में घूम घूमकर रोशनी फैलाने के लिए तैयार है। आगामी गुरुवार यानी 26 दिसंबर से मशाल रैली की शुरुआत हल्द्वानी से होने जा रहा है। इसके बाद सभी 13 जिलों के 99 स्थानों पर यह मशाल घूम घूमकर राष्ट्रीय खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाएगी।