शंभूगंज: शंभूगंज प्रखंड सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक, जी राम जी योजना का ₹40 करोड़ का बजट पारित
शंभूगंज प्रखंड सभागार भवन में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी ने किया। शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक चली इस बैठक में जी राम जी योजना का 40 करोड़ की विकास योजना का बजट 19 पंचायत के लिए पारित किया गया। जिसे पंचायत समिति सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।