खोदावंदपुर: खोदावंदपुर में कुशवाहा समाज ने अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की 103वीं जयंती मनाई
खोदावंदपुर कर्पूरी भवन सभागार में रविवार को दोपहर करीब तीन बजे चेरियाबरियारपुर विधानसभा कुशवाहा समाज के द्वारा अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की 103वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा समाज के सभापति गोविंद कुमार ने की, जबकि संचालन कुशवाहा समाज के उपसभापति राजेन्द्र महतो ने की। मौके पर स्थानीय विधायक राजवंशी महतो उपस्थित थे।