रतलाम नगर: कलेक्टर ने रेन बसेरों का निरीक्षण किया, ओटले पर सो रहे लोगों को रैन बसेरे में कराया शिफ्ट
रतलाम जिले में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अनिल भाना, एसडीएम शहर सुश्री आर्ची हरित, तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर ने रतलाम शहर में रेन बसेरों का मंगलवार रात 11 बजे के लगभग निरीक्षण किया। रतलाम शहर में तीन स्थान महू रोड बस स्टैंड परिसर में प्रथम तल पर, हाथी खाना क्षेत्र में जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय के पास तथा सिविक सेंटर के पास निशुल्क आश्रय।