पिड़ावा थाना क्षेत्र के ओड़ियाखेड़ी गांव में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार युवक पुरुषोत्तम ने अज्ञात कारणों से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीण उसे पिड़ावा के उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।यहां उसका उपचार किया जा रहा है।