परसिया: कोल्ड्रिफ सिरप कांड: परासिया न्यायालय ने दो चिकित्सकों को भेजा जेल, जहरीले सिरप मामले में अब तक 11 आरोपी जेल में
जहरीले कोल्ड्रिफ सिरप कांड में परासिया के दो चिकित्सकों को रविवार को दो बजे एसआईटी ने न्यायालय में पेश किया। चिकित्सक डा एसएस ठाकुर और डा अमन सिद्धिकी को न्यायालय में पेश किया गया। कोल्ड्रिफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में दर्ज अपराध क्रमांक के तहत ही इन चिकित्सकों पर भी बीएनएस की धाराओं और ड्रग एंड कास्मेटिक्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण कायम किया गया।