अमरोहा: डिडौली में डी एन एस कॉलेज के मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट, केस दर्ज: सीओ ने दी जानकारी
Amroha, Amroha | May 28, 2025 कल बीते मंगलवार को अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान खेल का मैदान जंग के मैदान में तब्दील हो गया। डीएनएस कॉलेज ग्राउंड पर चल रहे एक स्थानीय मैच के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि मैच के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।