बांका: बाराहाट के पास ऑटो से टक्कर में बाइक सवार जख्मी
Banka, Banka | Mar 30, 2026 भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित बाराहाट के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी हो गया जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में सोमवार की दोपहर 1:00 किया गया। जानकारी के अनुसार झारखंड गोड्डा निवासी दिलीप मुर्मू बाइक से किसी काम के लिए भागलपुर जा रहा था इस दौरान बाराहाट के पास एक ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गया।