मुरादाबाद: गलशहीद थाने की चौकी रोडवेज में तैनात 2018 बैच के सिपाही कपिल ने सर्विस बंदूक से खुद के सिर में मारी गोली, हुआ घायल
ब्रेकिंग ... जनपद मुरादाबाद के थाना गलशहीद की रोडवेज चौकी में सनसनी खेज वारदात। कपिल नाम के 2018 बेच के सिपाही ने सर्विस बंदूक से खुद के सिर में मारी गोली। गंभीर हालत में अस्पताल लेकर भागे साथी पुलिसकर्मी। वारदात के वक्त पीड़ित के अलावा महिला सिपाही मौजूद थी। गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एसपी सिटी समेत आला अधिकारी पहुंचे मौके पर।