गौतम बुद्ध नगर: शारदा यूनिवर्सिटी के पास दिनदहाड़े आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, घटना सीसीटीवी में कैद
ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के समीप उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर 1 युवक के साथ जमकर मारपीट की। वहीं मारपीट की घटना पास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।