गौतम बुद्ध नगर: नॉलेज पार्क क्षेत्र से पुलिस ने गाड़ी से कुचलकर महिला की निर्मम हत्या करने वाले पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए महिला की गाड़ी से कुचलकर निर्मम हत्या करने वाले हत्या आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त कार व मृतका का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से प्रतिमा व शिव पांडे के रूप में हुई है। अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।