सिमडेगा: पूर्व विधायक बसंत कुमार लौंगा ने राज्य स्थापना दिवस पर स्थानीय नीति और युवाओं के रोजगार की मांग उठाई
कोलेबिरा के पूर्व विधायक बसंत कुमार लोंगा ने शनिवार को 12:00 बजे नगर भवन बिरसा मुंडा के प्रतिमा के समक्ष राज्य स्थापना दिवस पर सरकार से स्थानीय नीति और युवाओं को रोजगार को लेकर मांग उठाई। उन्होंने कहा कि एक मछली को पहचान मिल गई लेकिन यहां के लोगों को उनकी पहचान नहीं मिली है इसलिए सरकार इस दिशा में पहला जरूर करें।