सिमडेगा: केंद्रीय सरना समिति सिमडेगा ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नगर भवन में दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय सरना समिति सिमडेगा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर शनिवार को 11:00 बजे नगर भवन में पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ पहुंचकर परिक्रमा करने के बाद श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र भगत की अगवाई में श्रद्धांजलि दी गई।मौके उन्होंने कहा कि समाज के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान सपूत को हम याद कर रहे हैं।