मोहनिया: भरखर गांव के पास मोहनिया पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो और भरखर गांव से एक आरोपी को शराब के साथ किया गिरफ्तार
मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव के पास मोहनिया पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 45 पीस शराब बरामद हुआ। उनकी निसान देही पर भरखर गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से भी 45 पीस शराब पुलिस ने जब्त कर लिया है। आगे की पुलिस कार्रवाई कर रही है।