मोहनिया: व्यवहार न्यायालय के दो वारंटी को मोहनिया पुलिस ने मझारी गांव से किया गिरफ्तार
कैमूर जिले के मोहनिया पुलिस ने व्यवहार न्यायालय के दो वारंटी को मोहनिया थाना क्षेत्र के मझारी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मझारी गांव के सोनू और घनश्याम बताये जा रहे हैं। दोनों का मेडिकल जांच कराते हुए पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।