हजारीबाग,में खुशियों के पर्व दीपोत्सव के अवसर पर इस बार लोगों ने पटाखे और आतिशबाजी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब तक जी चाहा लोगों ने पटाखे चलाए। इस मामले में पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की परवाह नहीं की। नतीजतन ध्वनि प्रदूषण स्टेंडर्ड लिमिट को पार कर गया।