शनिवार की शाम 6 बजे थाना आदर्श मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी संदीप नाम के व्यक्ति ने अपने 15 वर्षीय बेटे आयुष के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के संबंध में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।