बिहटा: विशम्भरपुर गांव के पास ऑटो की टक्कर से एक महिला हुई घायल
Bihta, Patna | Jun 3, 2025 बिहटा के विशम्भरपुर गांव के पास ऑटो की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। घायल हुई महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद ऑटो ड्राइवर गाड़ी समेत फरार हो गया। मामला मंगलवार की देर शाम 7:56 के करीब की बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान नेउरा के रहने वाली निर्मला देवी बताई जा रही है।