बुंडू: महावीर मंदिर के पास बाइक में अचानक लगी आग
Bundu, Ranchi | Jun 18, 2025 थाना रोड स्थित महावीर मंदिर के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मोटरसाइकिल में अचानक आग की लपटों में घिर गई. घटना दोपहर की है, जब कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई. जानकारी के अनुसार, हुवांगहातु निवासी मनसा घरनी अपनी बजाज आरएस-200 मोटरसाइकिल से थाना रोड पहुंचे थे.