बुंडू: एड़किया गांव में वज्रपात से एक महिला की मौत
Bundu, Ranchi | Jun 17, 2025 बुंडू के एड़किया गांव में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई। घटना आज मंगलवार को दिन के लगभग 12:30 बजे की है। एड़किया गांव निवासी राजमिस्त्री राजेश लोहरा की पत्नी 36 वर्षीय तीजमनी देवी खेत की ओर गई थी। उसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गई। परिजन उसे बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुंडू पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम