उचकागांव: मीरगंज में स्कार्पियो और टेम्पू की टक्कर, दो लोग घायल
मीरगंज शहर में शनिवार की शाम एक स्कार्पियो और ई रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गया जिसमें दो लोग घायल हो गए. घायलों को हथुआ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ प्राथमिकी उपचार के बाद गोपालगंज रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार की शाम 4:50 के करीब की बताई जा रही है। सुचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है.