बटियागढ़: फतेहपुर में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों ने लगाए आरोप
मगरोंन थाना अंतर्गत फतेहपुर चौकी के फतेहपुर गांव में एक किशोर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार बाबू पिता भूरा अहिरवार ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह,प्रधान आरक्षक केवल मिश्रा मौके पर पहुंचे,शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम हेतु अस्पताल भेजा